महाराष्ट्र: घरवालों ने खो दी थी उम्मीद, लेकिन 107 साल की महिला ने दी कोरोना को मात

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 11:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनकी 78 साल की बेटी ने कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी। जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई। जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 साल के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त तक इलाज चला। उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

भोंसले ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी। महिला के बेटे ने कहा कि हमने उम्मीद खो दी थी। लेकिन हम मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए समर्पण के कारण बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।'' विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News