जम्मू कश्मीर में छह महीने में मारे गये हैं सौ आतंकी

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 02:31 PM (IST)

 नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पिछले छही महीने में सुरक्षाबलों ने करीब सौ आतंकवादियों का सफाया किया है जबकि इस दौरान 43 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। इस बात की जनकारी आज राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने दी। उन्होंने बताया कि इस समयावधि के दौरान 16 सिविल नागरिक मारे गये। उन्होंने लिखित प्रश्र के जवाब में बताया कि जम्मू कश्मीर में छह महीने में हिंसा की 256 घटनाएं हुई हैं। 

 


मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में हिंसा की 342 वारदातें हुईं जिसमें 213 आतंकवादी मारे गये। इस दौरान 40 लोग मारे गये जबकि 80 जवान भी शहीद हुये। वहीं वर्ष 2016 में 150 आतंकवादी मारे गये और 15 सिविल नागरिक भी मारे गये जबकि 82 जवान शहीद हो गये।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News