स्कूल में हुई ताबड़तोंड़ फायरिंग में 10 छात्रों की मौत, हमलावर छात्र ने खुद को भी उड़ाया
punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 06:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक भयानक घटना हुई है, एक छात्र ने स्कूल के क्लासरूम में घुसकर 10 छात्रों को गोली मार दी। छात्रों को मारने के बाद, उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर युवक ने गोली क्यों चलाई।
घटना का विवरण
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह गोलीबारी ग्राज शहर के उत्तर-पश्चिम में ड्रेयर्सचुट्जेगैस पर स्थित एक संघीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। यह स्कूल शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर है। हमलावर युवक की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। वह बंदूक लेकर स्कूल में घुसा और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. फायरिंग के बाद, उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राज शहर के मेयर ने पुष्टि की है कि इस हमले में 10 बच्चों की जान चली गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्राज़ ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ग्राज़ के अधिकारियों ने बताया है कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि इस हमले के पीछे क्या कारण था।
ऑस्ट्रिया: एक संक्षिप्त परिचय
ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप का एक देश है, जिस पर कभी रोमन साम्राज्य का शासन था। यह जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड का पड़ोसी देश है। इतिहास में, 1914 में ऑस्ट्रिया और सर्बिया के बीच युद्ध के कारण ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। इस युद्ध में ऑस्ट्रिया जर्मनी के साथ था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।