भारत के 1,000 रुपए इस देश में जाकर बन जाएंगे 5 लाख के करीब, विदेशी संसद में पास हुआ ऐतिहासिक बिल

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और इजरायल के साथ संघर्ष की वजह से ईरान आर्थिक रूप से दबाव में है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और देश की वित्तीय स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसी बीच ईरानी संसद ने एक ऐतिहासिक बिल पास किया है, जिसके तहत अब उनकी करेंसी रियाल से 4 शून्य हटा दिए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि 10,000 पुराने रियाल अब 1 नए रियाल के बराबर होंगे। हालांकि यह सिर्फ अंक बदलने जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे देश की बढ़ती महंगाई, अमेरिकी प्रतिबंध और आर्थिक स्थिति की कहानी छुपी है।

भारतीय रुपया ईरान में मजबूत

भारतीय रुपये की तुलना में ईरानी रियाल अभी भी बहुत मजबूत स्थिति में है। वर्तमान में 1 भारतीय रुपया = 473.20 रियाल है। इसका मतलब है कि अगर आप ईरान में 100 रुपये ले जाएं तो आपके पास लगभग 47,319 रियाल होंगे। वहीं 1,000 रुपये का मतलब है करीब 4,73,199 रियाल। ऐसे में भारतीयों के लिए ईरान घूमना और वहां खरीदारी करना काफी किफायती साबित हो सकता है।

करेंसी से 4 जीरो हटाने से क्या बदल जाएगा

ईरान की सरकारी मीडिया IRNA के अनुसार, रियाल वही रहेगा, सिर्फ नोटों में से 4 जीरो हटा दिए जाएंगे। केंद्रीय बैंक को इस बदलाव की तैयारी के लिए 2 साल का समय मिलेगा। उदाहरण के लिए, 10,000 पुराने रियाल अब 1 नया रियाल होंगे। इस बदलाव से लेन-देन आसान हो जाएगा। पहले रोटी जैसी छोटी चीज़ खरीदने के लिए लाखों नोट गिनने पड़ते थे, लेकिन अब सैंकड़ों की गिनती पर्याप्त होगी। इससे रोजमर्रा की खरीदारी और बिल भुगतान सरल हो जाएगा।

ईरान में महंगाई की स्थिति

ईरानी रियाल 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही लगातार गिरावट में है। देश में महंगाई पिछले कई सालों से 35% से ऊपर बनी हुई है और कभी-कभी यह 40% से 50% तक भी पहुंच जाती है। इस बदलाव से आम नागरिकों के लिए लेन-देन आसान होंगे और पैसे की गिनती कम होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News