पर्सनल टॉयलेट से पोर्टेबल लैब तक... पुतिन विदेश यात्रा पर क्यों लाते हैं इतना सामान? वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। पुतिन के स्वागत में राजधानी में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पुतिन की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए रूसी सुरक्षा एजेंसी की स्पेशल टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था सामान्य राष्ट्राध्यक्षों से काफी अलग होती है।

हाल ही में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए हमले के बाद पुतिन की सिक्योरिटी को और भी कड़ा कर दिया गया है।
PunjabKesari

'अदृश्य सेना' करती है सुरक्षा

एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन जहां भी जाते हैं, वहां पहुंचने से पहले उनकी एक 'अदृश्य सेना' पहले से तैनात हो जाती है। यह टीम स्थानीय लोगों और आम माहौल में इस तरह घुलमिल जाती है कि किसी को इनकी तैनाती का अंदाजा नहीं होता। क्रैमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) के सुरक्षा अधिकारी पुतिन के जीवन के लगभग हर पहलू को नियंत्रित करते हैं।

ये भी पढ़ें-  BSF Salary and Facilities: सैलरी के साथ मुफ्त में घर! BSF जवानों को कौन-कौन सी शानदार सरकारी सुविधाएं मिलती हैं?

पोर्टेबल लैब में होती है खाने की जाँच

पुतिन की सुरक्षा का एक सबसे अनोखा पहलू है उनका अपने काफिले के साथ पोर्टेबल लैब लेकर चलना। यह पोर्टेबल लैब विशेष रूप से उनके भोजन में जहर की जांच करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। पुतिन देश के अंदर या बाहर कहीं भी जाते हैं तो उनके निजी रसोइये हमेशा उनके साथ यात्रा करते हैं। वह सिर्फ अपने रसोइये के हाथ का बना खाना खाते हैं, लेकिन खाने से पहले उस भोजन की लैब में गहन जाँच की जाती है। यही नहीं उनके लिए किराने का सामान और पीने का पानी भी रूस से ही लाया जाता है, जिसकी भी कड़ाई से जाँच की जाती है।

ये भी पढ़ें- Salary Saving Tips: 50-30-20 रूल अपनाएं और महीने के अंत तक अपने पैसे बचाएं! ये 10 टिप्स अपना कर आप बचा सकते हैं अपनी सैलरी

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए निजी टॉयलेट

रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा का एक और हैरान कर देने वाला प्रोटोकॉल है, उनका अपना पोर्टेबल टॉयलेट साथ लेकर चलना। इसके पीछे की वजह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। कहा जाता है कि पुतिन यह सुनिश्चित करते हैं कि दूसरे देश में उनके Body Waste भी न छूटें। अगर राष्ट्रपति से जुड़ी कोई भी चीज विदेशी धरती पर छूट जाती है, तो उसकी जाँच से राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और जीवनशैली के बारे में संवेदनशील जानकारी पता लगाई जा सकती है। इसे एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा माना जाता है, इसलिए पुतिन इस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News