सिद्धार्थ शर्मा होंगे टाटा ट्रस्ट के अगले सीईओ

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:26 PM (IST)

मुंबई, 24 जनवरी (भाषा) टाटा संस के मुख्य संवहनीयता अधिकारी (सीएसओ) सिद्धार्थ शर्मा को टाटा ट्रस्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि शर्मा की नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी। शर्मा को टाटा ट्रस्ट के न्यासियों ने सीईओ के पद पर नियुक्त किया है। वह एक पूर्व सिविल सेवा अधिकारी हैं।
टाटा ट्रस्ट की समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अभी तक इस ट्रस्ट के सीईओ एन श्रीनाथ थे, जो 2022 के अंत में सेवानिवृत्त हो गए थे।

इसके अलावा टाटा ट्रस्ट के न्यासियों ने फोर्ड फाउंडेशन से जुड़ीं अपर्णा उप्पलुरी को कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News