टाटा स्टील ने जमशेदपुर में साझा सेवा प्रभाग में 18 ट्रांसजेंडर कर्मियों की नियुक्ति की

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 09:39 PM (IST)

मुंबई, 30 जून (भाषा) टाटा स्टील लिमिटेड ने झारखंड के जमशेदपुर में अपने साझा सेवा प्रभाग में 18 ‘ट्रांसजेंडर’ कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दिसंबर 2021 में झारखंड में टाटा स्टील के पश्चिम बोकारो डिविजन ने इस महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरुआत करते हुए अपनी खदानों में 14 ट्रांसजेंडर कर्मियों को हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) संचालकों के रूप में शामिल किया था।
अब तक, टाटा स्टील ने ओडिशा के कलिंगनगर, पश्चिम बोकारो और झारखंड के जमशेदपुर में कुल 97 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News