14 साल के लड़के काे जर्मन महिला ने एेसे सिखाया सबक!(Pics)

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2016 - 04:54 PM (IST)

सिवनीः जर्मनी मूल की Ulrike Reinhard ने अपने फेसबुक पर किए एक पोस्ट में बताया कि मध्यप्रदेश के एक बाजार में 14 साल के लड़के ने उनके शरीर के ऊपरी हिस्से को दो बार छुअा और जब उन्होंने उसे पकड़ कर पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तब लड़के ने जवाब दिया, मैं एक लड़का हूं।

जनवार कैसल ( Janwaar Castle) नाम का एक एनजीओ चलाने वाली Ulrike लड़के का जवाब सुनकर सन्न रह गईं। उसने पुलिस को सारा वाक्या बताया, जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उस लड़के काे पकड़ लिया। तभी लड़के के घरवाले और स्कूल के टीचर भी पुलिसा स्टेशन पहुंच गए। वे बोलने लगे कि वे लड़के को घर ले जाकर पीटेंगे और उसे सबक सिखाएंगे। लेकिन महिला काे ये बात कतई पसंद ना अाई। महिला ने सवाल किया कि लड़का मार खाकर क्या सीखेगा और इससे क्या बदल जाएगा।

उसने लड़के काे एेसा सबक सिखाने की ठानी जिसे वह याद रखे्। महिला ने पुलिस को बताया कि वे बच्चे को सबक सिखाने के लिए उसके पूरे परिवार के साथ स्कूल में एक कैंप करना चाहती हैं जहां लड़कों को 'महिलाओं के साथ कैसे पेश आना चाहिए' ये सिखाया जाए। पुलिस को ये बात अच्छी लगी और वे मान गए। जर्मन महिला का ये फेसबुक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिस पर कई प्रतिक्रियाएं अा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News