नागपंचमी का दिन है खास, लक्ष्मी खोलेंगी धन के भंडार

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 03:26 PM (IST)

कल नागपंचमी के पावन पर्व पर हो सकती है शुभ फलों की प्राप्ति, कंगाली से निजात पाकर बना जा सकता है मालामाल। इस दिन नागों की पूजा का विधान है। मान्यता के अनुसार नाग अर्थात सर्प धन की रक्षा हेतु तत्पर रहते हैं तथा इन्हें गुप्त और गड़े हुए धन का रक्षक माना जाता है। सरल भाषा में कहा जाए तो नाग देवी लक्ष्मी के रक्षक हैं। जो हमारे कमाए हुए मूल्यवान धन की रक्षा में तत्पर रहते हैं।
नाग पूजा: सात पीढ़ियों तक नहीं रहेगा नागों का भय 
नागपंचमी: साल में एक दिन खुलते हैं चन्द्रेश्वर मंदिर के किवाड़, तस्वीरों में करें दर्शन
नाग पंचमी कल: कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए राशि अनुसार करें उपाय 
 
अतः धन-संपदा व समृद्घि की प्राप्ति के लिए नाग पंचमी का पूजन किया जाता है। इस दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिव के लिंग स्वरुप जी की आराधना से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है तथा साधक को धनलक्ष्मी का आशिर्वाद मिलता है तथा संचित धन की रक्षा होती है। नागपंचमी पर लक्ष्मी खोलेंगी धन के भंडार 
 
आज जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए अशुभ संकेत दे रहा है। उपाय स्वरुप 12 शुक्रवार लक्ष्मी मंदिर में गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं। 
 
आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष दांपत्य जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। उपाय स्वरूप लक्ष्मीनारायण के चित्र पर पीले फूल चढ़ाएं।
  
मेष: माता लक्ष्मी के चित्र पर चंदन अर्पित करें। 
 
वृष: गुलाबी फूल पानी में बहा दें। 
 
मिथुन: किसी गरीब कन्या को मिश्री दान करें। 
 
कर्क: महालक्ष्मी के चित्र पर कमल का फूल चढ़ाएं। 
 
सिंह: लक्ष्मी मंदिर से कलाई पर मौली बंधवाएं। 
 
कन्या: तिजोरी में कमलगट्टे रखें। 
 
तुला: माता लक्ष्मी के चित्रपट पर चढ़ा बतासा खाएं। 
 
वृश्चिक: पक्षियों के लिए साबूदाना रखें।
 
धनु: कागज़ पर “श्रीं श्रिये नमः” लिखकर पर्स में रखें। 
 
मकर: किसी भिखारी को आटा दान करें।
  
कुम्भ: लक्ष्मी मंदिर में घी का दीपक जलाएं। 
 
मीन: तुलसी पर मैदा चढ़ाएं। 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News