अमेरिकी कमांडर बोले- दक्षिण चीन सागर में विध्वंसक ताकत है चीन

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 01:48 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने चीन को ‘‘विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत’’ बताया। दक्षिण चीन सागर में समुद्र संबंधी विवादों का जिक्र करते हुए हैरिस ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब चीन उस जल क्षेत्र पर दावा ठोकता है जिस पर दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के राष्ट्र भी दावा जताते हैं तो फिर इस संगठन के सदस्य वियतनाम, मलेशिया और फिलीपीन कितने रक्षात्मक हो पाएंगे।

जल्द लेने होंगे बड़े फैसले 
हैरिस ने नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, जापान के एडमिरल कत्सुतोशी कवानो और ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल टिम बारेट के साथ रायसीना वार्ता में एक पैनल चर्चा के दौरान कहा कि मेरे मुताबिक हिंद प्रशांत में चीन एक विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत है।  हैरिस के मुताबिक चीन की हरकतों ने वियतनाम, फिलीपींस से लेकर मलेशिया आदि देशों में अशांति पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत महासागर को मुक्त और खुशहाल रखने के लिए हमें कड़े फैसले लेने होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News