श्रीलंकाई नौसेना ने 27 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 12:29 PM (IST)

पुडुकोट्टई : श्रीलंका के नौसेना ने सीमा पार कर अवैध रूप से मछली पकडऩे के आरोप में आज कथित रूप से हवा में गोलियां चलाई और भारतीय मछुआरों के नावों पर हमला कर 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। मत्स्य के अधिकारियों ने कहा कि डेल्फ्ट द्वीप में मछली पकडऩे के दौरान पुडुकोट्टई जिले के मछुआरों हिरासत में लिया गया तथा पांच नावों को जब्त किया गया।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन मछुआरों को कानकेशनाथुरई नाविक शिविर में ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ हो रही है। रामेश्वरम के मछुआरों जो आज सुबह समुद्र से वापस आए हैं उनका दावा है कि जब वे लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसेना ने हवा में गोलियां चलाई और उनके नावों का पीछा किया।

गौरतलब है कि ओखी चक्रवात के कारण 13 दिनों के बाद सोमवार रामेश्वरम के चार हजार से अधिक मछुआरे अपनी एक हजार नावों के साथ समुद्र में मछली पकडऩे के लिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News