बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में हुआ बदलाव

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 12:02 PM (IST)

सतत् समग्र मूल्यांकन यानी सी.सी.ई. पैटर्न को सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने बोर्ड की परीक्षा से समाप्त कर दिया है। सी.सी.ई. पैटर्न से पिछले वर्ष तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा ली गई। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा बिल्कुल अलग होगी। नए पैटर्न पर बोर्ड की परीक्षाएं कैसी होंगी, यह बताने के लिए सी.बी.एस.ई. ने अपनी वैबसाइट पर सैंपल पेपर, मार्किंग पैटर्न सहित बोर्ड की परीक्षा में नया क्या होगा, इसकी जानकारी दी है। पूरे परीक्षा पैटर्न को जानने के लिए छात्र व अभिभावक वैबसाइट पर जाकर ब्यौरा डाऊनलोन कर पढ़ सकते हैं। सी.बी.एस.ई. की ओर से 10वीं बोर्ड किए जाने के बाद फाइनल पेपर 80 अंक का रहेगा। इसमें पूरे वर्ष भर के सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा 20 अंक की काऊंटिंग में बैस्ट-2 पीरियोडिक टैस्ट का 10 प्रतिशत वेटेज काऊंट भी इस परीक्षा में किया जाएगा।

सी.बी.एस.ई. ने नई स्कीम के तहत वर्ष 2017-2018 के 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड के लिए सैंपल प्रश्न पेपर्स अपलोड किए हैं। सी.बी.एस.ई. से जुड़े विशेषज्ञ का कहना है कि इससे स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने और पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी, साथ ही वे मार्किंग स्कीम को भी समझ पाएंगे।

16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल 
सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने बोर्ड की कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित भी कई दिशा-निर्देश संबद्ध स्कूलों को जारी किए हैं। इसके तहत सी.बी.एस.ई. बोर्ड क्लास के प्रैक्टिकल 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगे। इसके बाद प्रैक्टिकल के अंक सी.बी.एस.ई. के रीजनल ऑफिस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भेजे जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News