दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर करना पड़ा  बंद

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2017 - 10:58 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के प्रसिद्ध लंदन जू (चिड़ियाघर) में शनिवार को आग लगने से एक आर्डवार्क (सूअर प्रजाति का एक जानवर) की मौत हो गई और चिड़ियाघर के कर्मचारियों सहित  8 लोग प्रभावित हुए। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद से चार मीरकैट (नेवला प्रजाति का एक जानवर) भी लापता हैं।शनिवार तड़के चिड़ियाघर में जानवरों के एक बाड़े में आग लग गई। लंदन जू दुनिया के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है।  70 से ज्यादा दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया आग एक कैफे में भी फैल गई थी।

लंदन एंबुलेंस सेवा ने कहा कि अर्द्धचिकित्सा कर्मियों ने घटनास्थल पर 8 लोगों का इलाज किया जिनमें से 6 को दम घुटने की तकलीफ हुई जबकि दो मामूली रूप से झुलस गए। दो में से एक को अस्पताल ले जाया गया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने 9 साल के एक आर्डवार्क की आग के कारण मौत होने की पुष्टि की। जानवर का नाम मीशा था। आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हुआ है। चिड़ियाघर प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच करेगा. अधिकारियों ने ‘‘अगली सूचना तक’’ चिड़ियाघर बंद कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News