कश्मीर अशांति में व्यापार वर्ग को हुआ है सैंकड़ों करोड़ों का नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2016 - 02:01 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादी बुरहान वानी क्या मारा गया, कश्मीर में जैसे जीवन की रफ्तार ही कम हो गई। पिछले 45 दिनों से स्वर्ग सी सुन्दर कश्मीर घाटी हिंसा की चपेट में है।

यहांं पर ज्यादात्तर लोग व्यापार और पर्यटन पर निर्भर हैं। आंकड़ों के अनुसार कश्मीर में व्यापार वर्ग को एक दो नहीं बल्कि पूरे 35 सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें जम्मू के व्यापारियों का भी एक हजार करोड़ शामिल है, जो एडवांस के तौर पर कश्मीर के व्यापारियों को दिया गया था।

वहीं यह भी जानकारी है कि कश्मीर में ही करीब दो हजार करोड़ के उत्पादन का नुकसान हुआ है। फल एवं ड्राई फ्रूट के लिया दिया गया हजार करोड़ का एडवांस का भी नुकसान हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News