जम्मू कश्मीर: सरहद के पास देखा गया हाफिज सईद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2015 - 02:49 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: हाफिज सईद को सरहद के पास देखा गया है। असल में पाकिस्तान की गोलीबारी के भारत द्वारा दिए गए मुंहतोड़ जवाब में मारे गए लोगों के जनाजेमें हाफिज सईद भी शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने पाकिस्तान के ग्रामीणों और पाक रेंजरों को भड़काऊ भाषण दिए हैं। उसने कहा कि भारत को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जाए।

यह भी बताया जा रहा है कि आरएसपुरा सेक्टर के टीक पास बसे सियालकोट में हाफिज आता-जाता रहता है। पाकिस्तान ने अगस्त की 27-28 तारीख को भारतीय सीमाओं पर काफी गोलीबारी की। इसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बदले में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तानी क्षेत्रों में गोलीबारी की।

हाफिज सईद के सीमा दौरे के पीछे दो मकसद बताए जा रहे हैं। एक तो वह पाकिस्तानी जनता को भड़काना चाहता है और दूसरा घुसपैंठ के लिए नई रणनीति तैयार कर रहा है। पाक रेंजर हमेशा से ही गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैंठ करवाते रहे हैं। इससे पहले हाफिज को पुंछ-राजोरी में एलओसी के पास भी देखा गया है। हाफिज कुछ समय से आईबी पर काफी सक्रिय देखा गया है। हाफिज का नाम बार-बार आता रहा है। नावेद और सज्जाद दोनों आतंकियों ने पूछताछ में उसका नाम बताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News