अमरनाथ यात्रा 2019: 4158 तीर्थयात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 01:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जम्मू:
बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले' के उद्घोष के बीच 4158 श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 156 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नज़दीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ।
PunjabKesari, Amarnath Yatra 2019, Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019
पहलगाम रवाना होने वाले जत्थे में 1370 पुरुष, 386 महिलाएं, तीन बच्चे, दो किन्नर और 258 साधु शामिल हैं जबकि बालटाल की ओर रवाना होने वालों में 1372 पुरुष, 751 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं। गौरतलब है कि गत 29 जून को राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच 46 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन संपन्न होगी।
PunjabKesari, Amarnath Yatra 2019, Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News