यहां लाशों की हड्डियां खाते हैं लोग !

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 01:15 PM (IST)

ब्राजील: दुनिया भर में कई ऐसी रहस्यमय जनजातियां हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही एक ट्राइब ब्राजील और वेनेजुएला के बीच अमेजन के जंगलों में रहने वाली यानोमामी जनजाति है। 

आपको जानकर हैरत होगी कि यहां के लोग परंपरा के नाम पर मरे हुए परिजनों को जलाने के बाद राख के साथ उनकी हड्डियों को भी खा जाते हैं।  इस जनजाति के लोग परंपरा के नाम पर मरे हुए परिजनों की डेड बॉडी को पहले जलाते हैं। इसके बाद बची हुई हड्डियों को उनके राख में मिलाकर पीस देते हैं। इसके बाद पूरे परिवार में उसे खाने के लिए बांटा जाता है।

बता दें कि इस ट्राइब की कुल आबादी लगभग 35 हजार है।सन् 1940 में पहली बार दुनिया के सामने इस ट्राइब की जानकारी आई थी, जब ब्राजील सरकार ने वेनेजुएला से सीमा रेखा तय करने के लिए अपनी टीम भेजी थी।   हैरानी की बात यह है कि इस ट्राइब के लोग बाहरी दुनिया से सम्पर्क नहीं रखना चाहते हैं। यहां सर्कुलर झोपड़ी बनाकर 400 लोग एक साथ रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News