ट्रंप से मुलाकात बाद जिनपिंग का पहला बड़ा बयान, कहा-'''' दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक होगा यह साल", दुनिया की नजर अब अगले कदम पर

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 12:47 PM (IST)

International Desk:बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाई-वोल्टेज मुलाकात के बाद दुनिया की नजर अब दोनों महाशक्तियों के अगले कदम पर टिक गई है। ईरान युद्ध, ताइवान तनाव और वैश्विक व्यापार संकट के बीच जिनपिंग ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि साल 2026 चीन-अमेरिका संबंधों के लिए “ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होने वाला वर्ष” बन सकता है।  ट्रंप के  साथ मुलाकात के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रं कहा कि वर्ष 2026 चीन-अमेरिका संबंधों के लिए “ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होने वाला साल” होगा। बैठक की शुरुआत में शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है और चीन तथा अमेरिका को मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करना चाहिए।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के रिश्ते नए दौर में प्रवेश करेंगे। ट्रंप ने भी जिनपिंग के साथ वार्ता को लेकर उत्साह जताया और कहा कि वह कई बड़े मुद्दों पर “बड़ी चर्चा” करने जा रहे हैं। ट्रंप के साथ अमेरिका के कई बड़े उद्योगपति भी चीन पहुंचे हैं। इनमें एलन मस्क, एप्पल प्रमुख टिम कुक, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग और ब्लैक रॉक के लैरी फिंक जैसी हस्तियां शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि वह चीन के साथ ऐसे समझौते करना चाहते हैं, जिनसे अमेरिका के खाद्य उत्पादों और विमानों की खरीद बढ़े। दोनों देश व्यापारिक मतभेदों को सुलझाने के लिए नया व्यापार मंडल बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शिखर वार्ता आने वाले समय की वैश्विक राजनीति, ऊर्जा बाजार और अमेरिका-चीन संबंधों की दिशा तय कर सकती है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य संकट और पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर दुनिया की निगाहें बीजिंग पर टिकी हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News