समुद्र पर दुनिया का सबसे लंबा पुल तैयार, 3 घंटे का सफर होगा 30 मिनट में (pics)

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 02:33 PM (IST)

बीजिंगः अपने अजीब अविष्कारों के लिए जाने जाते देश चीन के इंजीनियरों अब ने दुनिया का आठवां अजूबा बना लिया है। चीन ने अब समुद्र  पर दुनिया का सबसे लंबा पुल तैयार कर लिया है। 55 किलोमीटर तक फैले हुए इस पुल का नाम, हॉन्ग कॉन्ग-झुहाई-मकाउ पुल है।  पहले चीन से हांगकांग यात्रा करने में जहां 3 घंटे का समय लगता था, अब वह सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।
PunjabKesari
समुद्र के ऊपर बने इस पुल को बनाने में 4 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है जो 60 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। इस पुल को बनाने में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी उम्र करीब 120 साल है। पुल के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस पुल से  केवल बस और कार ही गुजर सकेंगे। बाइक और पैदल यात्री इस पर नहीं जा सकते।  इस पुल से हर रोज लगभग 40 हजार वाहन गुजरेंगे।
PunjabKesari
इस पुल पर एक तरफ जहां सड़क है वहीं अंडर-वाटर टनल यानी पानी के भीतर सुरंग भी है।  समुद्र के भीतर 7 किलोमीटर लंबा सुरंग बनाने में 80 हजार टन पाइप का इस्तेमाल किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पुल के माध्यम से कारखानों से निकले सामान को आसानी से समुद्री बंदरगाहों पर भेजा जा सकेगा । जिससे व्यापार करने में भी आसानी होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News