चीन ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 01:36 PM (IST)

शंघाई:  चीन के शंघाई में दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग बनाई गई है। मई में इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। इसका वजन 82.2 किलोग्राम और कीमत 29.73 करोड़ रुपए है।

यह रिकॉर्ड इससे पहले दुबई में प्रदर्शित 64  किलो की भारी सोने की अंगूठी का था। खबरों की मानें तो  यह अंगूठी एक चीनी कंपनी ने बनाई है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग करार देते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिया गया है। इसकी शुद्धता 99.99 फीसदी है।

इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी को दुबई के डेरा गोल्ड सौक बाजार में पेश किया गया था। उस अंगूठी में 5.1 किलोग्राम के नगीने जड़े थे। 2000 में इसकी कीमत 5.47 लाख डॉलर थी जो तब बढ़कर 30 लाख डॉलर हो गई थी। 2000 में जब सोने की कीमत 250 डॉलर प्रति औंस थी, तब सऊदी अरब के आभूषण निर्माता तैयबा ने इसे बनाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News