महिला का ये एक्शन देख भागे मगरमच्‍छ(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2016 - 12:26 PM (IST)

कैनबेरा: मगरमच्छ का नाम सुनते ही डर लगने लगता है और अगर बात बड़े-बड़े खूंखार मगरमच्छों की हो तो पसीना छूटने लगता है।लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक महिला का एेसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने इन मगरमच्छों को न किसी हथियार से न किसी तेजधार चीज से ब्लकि एक चप्पल से उन्हें वहां से भगा दिया।

वीडियो देख लोग महिला की बहादुरी के कायल हो गए। दरअसल यह महिला अपने कुत्ते के साथ पार्क घूमने गई थी।वहां दर्शक एक झील के किनारे खड़े होकर मगरमच्छों को देखते हैं। महिला भी कुत्ते के साथ खड़ी थी।तभी 2 बड़े मगरमच्छ महिला पर हमला करने के लिए जैसे ही उसके पास आए। ऐसे में महिला न तो डरी और न ही वहां से भागी। उसने अपनी चप्पल उतारी और मगरमच्छों को उसे दिखाकर डराने लगी। मगरमच्छ घबराकर लौट गए। ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News