एक साथ 11 बच्चियों को दिया जन्म, तस्वीरें कर देंगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 11:59 AM (IST)

वॉशिंगटनः लोगों ने कुदरत के करिशमे तो बहुत देखे होंगे लेकिन एक महिला के साथ जो चमत्कार हुआ उसे देखकर जहां उसका परिवार खुशी से झूम रहा है वहीं डाक्टर हैरान हैं। दरअसल हर लड़की की लाइफ में मां बनना सबसे  सुखद अहसास होता है।  लेकिन भारतीय समाज में मान्यता है कि लड़का हो तो वंश आगे बढ़ता है न की लड़की होने पर।  लेकिन इन सब बातों से दूर एक पिता एक साथ 11 बच्चियों के जन्मपर फूले नहीं समा रहे हैं य़

PunjabKesari
 मामला अमरीका में शामिल देश इंडियाना का है जहां 42 साल मारिया हर्नानडेस नामक एक महिला ने 11 बच्चियों को जन्म दिया। खबरों के अनुसार महिला ने मात्र 17 मिनट में 11 बच्चियों को जन्म दिया है। महिला के साथ-साथ सभी 11 बच्चे सुरक्षित और तंदुरुस्त हैं।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि मारिया हर्नानडेस को  डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर अस्पताल के सारे डॉक्टर हैरान रह गए। मारिया ने एक के बाद एक 11 बच्चों को जन्म दिया। वहीं मारिया के परिवार को यह पूरा मामला चमत्कार लग रहा है। परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं। मारिया के पति भी 11 बच्चियों के पिता बनने की खुशी रोक नहीं पा रहे हैं। 11 बच्चियों के पिता को लोगों से भारी संख्या में अभिवादन और बधाईयां भी मिल रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News