रूस की सत्ता पर राज करेगा पुतिन का बॉडी गार्ड ! जानें कौन है उत्तराधिकारी एलेक्सी ड्यूमिन ?

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 07:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पांचवीं बा राष्ट्रपति  बनने के बाद सवाल उठ रहा था कि  उनके बाद  कौन उनका उत्तराधिकारी बनेगा। लेकिन अब पुतिन ने अपने पूर्व बॉडी गार्ड को बड़ा पद उसके उत्तराधिकारी बनने की अटकलों को तेज कर दिया है। बुधवार को रूसी राष्ट्रपति ने अपने पूर्व बॉडी गार्ड एलेक्सी ड्यूमिन को सलाहकार राज्य परिषद का सचिव नियुक्त किया है। इस कदम से अब उनके रूसी राष्ट्रपति पद की क्षमता की अटकलें तेज हो गई हैं। पुतिन फिर छह वर्षों के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं। 51 साल के ड्यूमिन को उन्होंने रक्षा उद्योग की देखरेख का काम सौंपा है। इससे वह मॉस्को और सत्ता के केंद्र के करीब पहुंच गए हैं। पुतिन द्वारा ड्यूमिन को स्टेट काउंसिल में नियुक्त करने से जुड़ा आदेश बुधवार को क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया।

PunjabKesari

हालांकि इसमें उनकी नई भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। क्रेमलिन के पूर्व सलाहकार और पुतिन के समर्थक सर्गेई मार्कोव ने टेलीग्राम पर कहा, 'रूस का एलीट क्लास राज्य परिषद के सचिव के रूप में ड्यूमिन की नियुक्ति को लेकर उत्साहित है।' मार्कोव ने कहा, 'इसे इस बात की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है कि ड्युमिन रूस के भावी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें पुतिन ने चुना है।' उन्होंने कहा यह कुछ ऐसा था, जिसके बारे में लंबे समय से अफवाहें सुनने को मिल रही थीं। हालांकि अभी सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी नहीं है कि पुतिन का उत्तराधिकारी कौन हो सकता है। पुतिन इस समय 71 साल के हैं और अगले कई वर्षों तक उनके शासन की उम्मीद की जा रही है। उनकी हर नियुक्ति पर दुनिया की नजर होती है। माना जाता है कि वह इनमें से ही किसी को संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकते हैं। ड्यूमिन की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन ने कहा कि यह एक रोटेशन का हिस्सा था। वह 72 साल के इगोर लेविटिन का पद संभालेंगे।

PunjabKesari
 
जानें ड्यूमिन के बारे में 

  • एलेक्सी ड्यूमिन का जन्म 28 अगस्त 1972 को कुर्स्क में जन्म हुआ था। उनके पिता मिलिट्री में एक डॉक्टर थे और मां टीचर थीं।
  •  साल 1995 में वह फेडरल गार्ड्स सर्विस (FSO) में शामिल हुए। राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन और प्रधान मंत्री विक्टर चेर्नोमिर्डिन दोनों के वह बॉडीगार्ड रहे हैं।
  • अगस्त 1999 से ड्यूमिन ने पुतिन के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के बॉडी गार्ड के रूप में काम किया।
  • साल 2012 में ड्यूमिन को राष्ट्रपति बॉडी गार्ड का उप प्रमुख नियुक्त किया गया। 2014 में वह रूसी सैन्य खुफिया के उप प्रमुख बने।
  • क्रीमिया पर कब्जे के पीछे प्रमुख लोगों में से ड्यूमिन भी थे। 2015 में उन्हें डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर बनाया गया।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News