ट्रंप ने जनता के लिए की नई घोषणा

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 05:22 PM (IST)

वाशिंगटनः व्हाइट हाऊस का ईस्ट विंग मूवी थिएटर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस देश के सभी नागरिकों का है। मेलानिया ट्रंप ने कहा, "मेरा मानना है कि जो लोग व्हाइट हाऊस घूमने आते हैं, उन्हें यथासंभव इसके समृद्ध इतिहास और शानदार परंपराओं से रूबरू कराना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस नई पहल से यहां आने वाले लोग वास्तव में आनंद लेंगे।"

इस थिएटर की स्थापना 1942 में तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के समय हुई थी। 1982-83 के दौरान इसे पुनर्निर्मित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में एक बार फिर इसका कायाकल्प किया गया था। इस थिएटर का इस्तेमाल कभी-कभी राष्ट्रपति की ओर से महत्वपूर्ण संबोधनों के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस जगह का इस्तेमाल अक्सर राष्ट्रपति के परिवार के मनोरंजन के लिए थिएटर के तौर पर होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News