'दो सेकंड में खत्म कर सकते हैं ईरान…' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, क्या होगा अगला कदम?
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:12 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बेहद कड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया है।
ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा:, “हम ईरान को दो सेकंड में खत्म कर सकते हैं” ईरान दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर चिंता और गहरी हो गई है।
जापान भी सहमत?
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जापान के प्रधानमंत्री भी ईरान को लेकर उनके रुख से सहमत हैं हालांकि, इस पर जापान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खर्ग आइलैंड पर कब्जे की बात
ट्रंप ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका जब चाहे Kharg Island पर कब्जा कर सकता है। खर्ग आइलैंड ईरान का बेहद अहम तेल निर्यात केंद्र है, इसलिए इस पर नियंत्रण का मतलब ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।
बढ़ता वैश्विक तनाव
ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। ऐसे में ट्रंप का यह बयान हालात को और भड़का सकता है। साथ ही क्षेत्रीय टकराव को और गंभीर बना सकता है।
