ईरान जंग रोकने पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-नेतन्याहू के साथ मिलकर बना रहे प्लान

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:52 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष कब खत्म होगा, इसका फैसला वह इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के साथ मिलकर करेंगे और दोनों इस पर प्लान भी बना रहे हैं। इज़रायली मीडिया The Times of Israel को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय “आपसी सहमति” से लिया जाएगा, हालांकि अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति ही करेंगे।

 

ट्रंप का दावा-ईरान इज़रायल को खत्म कर देता
ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान इज़रायल को नष्ट कर देता। उनके अनुसार दोनों देशों ने मिलकर उस खतरे को खत्म किया जो इज़रायल के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने कहा कि वाशिंगटन को उम्मीद है कि यह संघर्ष लगभग चार से छह सप्ताह तक चल सकता है। इससे संकेत मिलता है कि पूरे Middle East में तनाव अभी कुछ समय और जारी रह सकता है।

 

ईरान में नए सुप्रीम लीडर पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से ईरान में नए सुप्रीम लीडर के तौर पर Mojtaba Khamenei के चुने जाने पर सवाल किया गया। उन्होंने इस पर सीधी टिप्पणी से बचते हुए कहा, “देखते हैं क्या होता है।” ट्रंप ने इज़रायल के राष्ट्रपति Isaac Herzog से प्रधानमंत्री नेतन्याहू को तुरंत माफी देने की अपील की। नेतन्याहू इस समय रिश्वत, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों से जुड़े मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू को युद्ध पर ध्यान देना चाहिए, न कि “एक बेकार माफी विवाद” में उलझना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News