शीर्ष सुरक्षा अधिकारी की नई चेतावनीः ईरान को कोई नहीं मिटा सका, ट्रंप कहीं खुद ही खत्म न हो जाएं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:18 PM (IST)

International Desk:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कड़ी चेतावनी दी है। Ali Larijani ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को जवाब देते हुए तीखा संदेश दिया। यह बयान उस समय आया जब ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान Strait of Hormuz के जरिए तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका “20 गुना ज्यादा ताकत से हमला” करेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लारिजानी ने लिखा, “ईरान की बलिदानी जनता आपकी खाली धमकियों से नहीं डरती।

 

आपसे बड़े-बड़े लोग भी ईरान को खत्म नहीं कर पाए। सावधान रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं।” ईरान पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि उसने ट्रंप की हत्या की साजिश रचने की कोशिश की थी। हालांकि तेहरान ने इन आरोपों को कई बार खारिज किया है। विशेषज्ञों के अनुसार Strait of Hormuz  दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसलिए यहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर डाल सकता है। हाल के दिनों में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी और सैन्य गतिविधियों के कारण पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News