US प्रैसिडैंशियल इलैक्शनः 227 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा एेेसा !

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2016 - 11:54 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी प्रैसिडैंशियल इलैक्शन में सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। 9 नवंबर (भारतीय वक्त के मुताबिक) को वोटिंग होनी है। ऐसे में, डेमोक्रेटिक कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन के डोनाल्ड ट्रम्प का कैम्पेन आखिरी दौर में पहुंच चुका है। फाइनल डिबेट में ट्रम्प ने हिलेरी को नैस्टी वुमन करार दिया था। इसके बाद से टीम हिलेरी ने अपना कैम्पेन महिलाओं की ओर शिफ्ट कर दिया। ट्रम्प के महिलाओं के खिलाफ सैक्शुअल कमेंट्स, महिलाओं से उनके रिश्ते और उनका बर्ताव मुद्दा बन गया है। बता दें कि 1789 से शुरू हुए यूएस प्रैसिडैंशियल इलैक्शन के 227 साल के इतिहास में ये पहली बार है कि जब कोई महिला कैंडिडेट इस पोस्ट की दावेदार है। 

 डोनाल्ड से 4 अंक आगे हिलेरी 
वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन  डोनाल्ड ट्रंप से चार अंकों की बढ़त बना ली है ।  सोमवार से गुरुवार के बीच किए गए सर्वेक्षण के आज जारी  आंकड़ों के अनुसारक्लिंटन को 47 प्रतिशत समर्थन मिला जबकि ट्रंप को 43 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिल सका । 

ट्रम्प के लिए मुसीबत बने महिलाओं के खिलाफ कमैंट्स
 वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें ट्रम्प के उन बयानों को सामने लाया गया था जो महिलाओं के खिलाफ दिए गए थे। ट्रम्प के लिए महिलाओं के खिलाफ दिए यहीं कमैंट्स मुसीबत बन गए हैं ।   इलेक्शन डे से पहले टीम हिलेरी महिलाओं से सीधे कनैक्ट कर महिलाओं के प्रति ट्रम्प के नजरिए को हाईलाइट कर रही है।

हिलेरी को नैस्टी वुमन कहना पड़ रहा भारी
पिछले महीने फाइनल टीवी डिबेट में ट्रम्प ने हिलेरी की ओर इशारा कर कहा था- "शी इज नैस्टी वुमन।" इसके बाद से कैट पेरी जैसी हस्तियां टी-शर्ट कैम्पेन कर रही हैं, जिस पर नैस्टी वुमन लिखा हुआ है।  'आय एम विद नैस्टी वुमन' हिलेरी के सबसे हिट कैम्पेन में से एक है।

 ये है वोटर्स का आंकड़ा
 1920 में सबसे पहले श्वेत महिलाओं को वोटिंग का हक मिला। 1965 में 36th प्रैसिडैंट लिंडन जॉनसन ने अमरीका की सभी महिलाओं को राइट टू वोट का हक दिया। यूएस की कुल पॉपुलेशन 32 करोड़ 50 लाख 66 हजार 756 है।  इसमें 49.4% यानी 16 करोड़ 4 लाख 76 हजार 827 पुरुष हैं।  महिलाओं की तादाद 16 करोड़ 45 लाख 89 हजार 929 यानी 50.6% महिलाएं हैं। अमरीका में कुल 21 करोड़ 89 लाख 59 हजार लोग वोट देने के काबिल हैं। इसमें 14 करोड़ 63 लाख 11 हजार लोग रजिस्टर्ड हैं।  रजिस्टर्ड वोटर्स में 69.1% पुरुष और 72.8% महिलाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News