New Passport: अमेरिका रिलीज करेगा नया पासपोर्ट, देखें कैसे होगा पासपोर्ट का नया डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:28 PM (IST)

US New Passport: अमेरिका में पासपोर्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। विदेश विभाग ने मंगलवार को बताया कि वह United States Declaration of Independence के 250 साल पूरे होने पर खास अमेरिकी पासपोर्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इन पासपोर्ट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी, और इस तरह वह यात्रा दस्तावेज़ पर छपने वाले पहले जीवित राष्ट्रपति बन जाएंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस विचार पर कई महीनों से चर्चा चल रही थी और हाल ही में इसे सीनेट से मंजूरी मिली है। योजना के तहत वॉशिंगटन डीसी के पासपोर्ट ऑफिस में लगभग 25,000 से 30,000 पासपोर्ट तैयार किए जाएंगे। हालांकि ये पासपोर्ट सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, बल्कि सीमित लोगों को ही दिए जाएंगे। ये नए पासपोर्ट 4 जुलाई से कुछ ही समय पहले से वॉशिंगटन, D.C. स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों के लिए उपलब्ध होंगे
 
नए पासपोर्ट का डिजाइन
इस नए पासपोर्ट की डिजाइन मौजूदा पासपोर्ट से अलग और खास होगी। अंदर के एक पेज पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो छपी होगी, जिसके ऊपर उनके सिग्नेचर की गोल्डन स्टैम्प भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही पासपोर्ट में आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होंगे, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित और वैध रहेगा।

पासपोर्ट के कवर में भी बदलाव किए गए हैं। अब कवर पर बड़े गोल्डन अक्षरों में United States of America लिखा होगा। इसके पीछे नीचे की तरफ एक छोटा गोल्डन अमेरिकी झंडा बना होगा, जिसके साथ 250 अंकित रहेगा, जो 250वीं सालगिरह का सिंबल होगा।

इसके अलावा पासपोर्ट के कुछ पन्नों पर ऐतिहासिक तस्वीरें भी जोड़ी जाएंगी। इनमें Mount Rushmore की तस्वीर शामिल होगी, जिसमें George Washington, Thomas Jefferson, Theodore Roosevelt और Abraham Lincoln की मूर्तियां दिखाई देती हैं। मौजूदा पासपोर्ट में पहले से Statue of Liberty, Liberty Bell और Independence Hall जैसी ऐतिहासिक जगहों की तस्वीरें शामिल रहती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News