अमेरिका का जबरदस्त समुद्री प्रहारः ईरान के नौसेना मुख्यालय सहित दो सबसे बड़े नेवल बेस किए तबाह, जानें जंग की 10 बड़ी बातें
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:40 AM (IST)
International Desk: ईरान से जंग के चौथे दिन अमेरिका ने ईरान के दो अहम नौसैनिक अड्डों बंदर अब्बास (Bandar Abbas) और कोनार्क Konarak Naval Base पर बड़े हमले कर तबाह कर दिए। टेलाइट इमेज में बंदर अब्बास बेस पर तैनात IRINS Makran में आग और भारी नुकसान दिखाई दे रहा है। यह जहाज पहले एक ऑयल टैंकर था, जिसे “फॉरवर्ड बेस शिप” में बदला गया था और 2021 से ईरानी नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती में अहम भूमिका निभा रहा था।
बंदर अब्बास क्यों है अहम?
- यह ईरानी नौसेना का मुख्य मुख्यालय है।
- यहां से Strait of Hormuz पर निगरानी रखी जाती है।
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
- सैटेलाइट तस्वीरों (Planet Labs) में फ्लोटिंग डॉक को भारी नुकसान
- पेट्रोल बोट क्षतिग्रस्त
- कुछ इमारतें ध्वस्त
2 मार्च और पहले की तस्वीरों की तुलना से संकेत मिलता है कि एक या दो फ्रिगेट साइज के वॉरशिप भी निशाने पर आए। हालांकि पोर्ट में मौजूद किलो-क्लास पनडुब्बी और छोटी पनडुब्बी को नुकसान के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।बंदर अब्बास और कोनार्क पर हमला सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर दबाव बढ़ने से वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है। यदि ईरान जवाबी कार्रवाई में जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश करता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय संकट बन सकता है।
कोनार्क पोर्ट पर भी प्रहार
ईरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित Konarak Port पर भी हमले की पुष्टि हुई है। यह पोर्ट ओमान की खाड़ी के पास, चाबहार बंदरगाह के नजदीक स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक Moudge-class frigate (जिसे कभी-कभी जमरान क्लास भी कहा जाता है) को भारी नुकसान पहुंचा है।कुछ छोटी नावें और जहाज पहले ही पोर्ट से हटाए गए थे संभवतः हमलों की शुरुआत के बाद।
युद्ध के 4 दिन: अब तक की 10 बड़ी बातें
- 28 फरवरी को युद्ध के पहले दिन Ayatollah Ali Khamenei की मौत की खबर से हालात बिगड़े।
- अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हवाई अभियान शुरू किया।
- ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया।
- बंदर अब्बास नेवल बेस पर IRINS मकरान को नुकसान।
- कोनार्क पोर्ट पर फ्रिगेट साइज जहाज प्रभावित।
- अमेरिकी अधिकारियों का दावा — 10 ईरानी जहाज नष्ट।
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री ट्रैफिक प्रभावित।
- तेल बाजार में भारी उथल-पुथल।
- क्षेत्रीय देशों ने सुरक्षा अलर्ट बढ़ाया।
- युद्ध चौथे दिन भी जारी, हालात और बिगड़ने की आशंका।
- क्या बढ़ेगा समुद्री तनाव?
- स्थिति बेहद संवेदनशील है और आने वाले दिन निर्णायक साबित हो सकते हैं।
