शादीशुदा महिला से अफेयर पड़ा महंगा,  प्रेमी  देगा पति को 60.39 करोड़ हर्जाना

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 02:18 PM (IST)

न्यूयार्कः अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में शादी के बाद पत्नी के अफेयर कारण पति को उससे अलग होना पड़ गया। इसके लिए कोर्ट ने महिला के ब्वायफैंड को पति को   60 करोड़ 39 लाख रुपए  देने का आदेश दिया है। यह पैसा पत्नी के नए प्रेमी को हर्जाने के तौर पर देना होगा। अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में कोर्ट ने ये फैसला दिया है, क्योंकि अफेयर को लेकर इस राज्य में खास कानून है।
PunjabKesari
केथ किंग नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी डेनियल का ब्वॉयफ्रेंड फ्रैंसिस्को हुजर ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार है। केथ ने पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड पर आपराधिक बातचीत करने, विरक्ति पैदा करने का आरोप भी लगाया। ब्वॉयफ्रेंड फैंसिस्को की आमदनी करीब 57 लाख रुपए है। वह मार्केटिंग टूर मैनेजर के तौर पर काम करता है।  
PunjabKesari
वह फैसले के खिलाफ अपील भी कर सकता है। वकील ने कहा है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से पति की कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा क्योंकि पत्नी भी वहां काम करती थी। हालांकि, ब्वॉयफ्रेंड के वकील ने कहा कि महिला जब फ्रैंसिस्को से मिली, उससे पहले ही पति-पत्नी के रिश्ते में दिक्कतें आ गई थीं। कपल की एक 5 साल की बेटी भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News