इराक में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा: 1 अमेरिकी और 1 ब्रिटिश सैनिक की मौत, मची खलबली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 09:22 AM (IST)

US and British Soldiers Killed Iraq : इराक के उत्तरी हिस्से में चल रहे एक मिलिट्री ट्रेनिंग (सैन्य अभ्यास) के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में अमेरिका और ब्रिटेन के एक-एक सैनिक की जान चली गई है। अमेरिकी और ब्रिटिश रक्षा अधिकारियों ने सोमवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। यह हादसा इराक के अर्द्ध-स्वायत्त (Semi-Autonomous) कुर्द इलाके में स्थित एक प्रमुख एयरबेस पर हुआ।

अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक 'पोस्ट' साझा करते हुए बताया कि इन सैनिकों की मौत रविवार को उत्तरी इराक के अर्द्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में इरबिल स्थित एक वायु सेना अड्डे पर हुई जहां अमेरिका की मौजूदगी बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: LPG Rate 2 June: आज से इतने रुपये में बुक होगा गैस सिलेंडर, सरकारी ऐलान के बाद बदल गई कीमतें, देखें पूरी लिस्ट

बयान में कहा गया कि सैनिक की पहचान उनके परिवार को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद सार्वजनिक की जाएगी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक अलग 'पोस्ट' में कहा कि ब्रिटिश सैनिक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और परिवार ने अनुरोध किया है कि सैनिक के बारे में अधिक जानकारी कुछ समय बाद जारी की जाए। 

यह भी पढ़ें: गहरे प्यार में बदल गई दो सहेलियों की दोस्ती, तो एक ने चेंज करवा लिया अपना जेंडर, अब रचाई शादी, Video Viral

अमेरिका, इराक में इस्लामिक स्टेट समूह से निपटने के लिए तैनात किए गए अपने सैनिकों की संख्या कम कर रहा है लेकिन कुर्द लोगों के साथ संबंध मजबूत करने की अमेरिका की कोशिशों के बीच अमेरिकी बलों की कुर्द क्षेत्र में मौजूदगी बनी हुई है। 

अमेरिका ने कुर्द क्षेत्र की राजधानी इरबिल में दिसंबर में एक बड़े नए वाणिज्य दूतावास परिसर का उद्घाटन किया था जो इस क्षेत्र में वाशिंगटन की कूटनीतिक और रणनीतिक भागीदारी को रेखांकित करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News