अमेरिका के रिचमंड में स्कूल के पास गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 10:53 AM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की राजधानी रिचमंड में एक हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों और चश्मदीदों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल के पास स्कूल का एक कार्यक्रम उसी समय खत्म हुआ था, जिससे गोलियों की आवाज सुनते ही वहां आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रिचमंड के अंतरिम पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई। 19 वर्षीय हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार अल्ट्रिया थिएटर के बाहर और पास के एक पार्क में गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘ गोलियों की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मुनरो पार्क में कई लोग मौजूद थे जो इधर-उधर भागने लगे और मौके पर काफी अराजकता फैल गई।'' उन्होंने बताया कि घटना में 18 और 36 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
पुलिस को संदेह है कि हमलवार इनमें से एक व्यक्ति को जानता था। हमलावर की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। कई हथियार (हैंडगन) बरामद हुए हैं। पुलिस ने पहले कहा था कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एडवर्ड्स ने बाद में बताया कि उनमें से एक घटना में शामिल नहीं था। रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने इसके लिए जिम्मेदार हर एक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाने का संकल्प किया। स्टोनी ने कहा, ‘‘ ऐसा कहीं भी नहीं होना चाहिए।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा