संरा में यमन सरकार-विद्रोहियों के बीच समझौते का प्रयास

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 06:12 PM (IST)

रिम्बो (स्वीडन): संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतेरेस के नेतृत्व में मध्यस्थों ने बृहस्पतिवार को यमन युद्ध में समझौते का प्रयास किया। हालांकि विद्रोहियों और सरकार के बीच एक अहम बंदरगाह और हवाईअड्डे को लेकर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। ईरान से जुड़े हूती संगठन और सऊदी अरब एवं इसके सैन्य सहयोगियों द्वारा सर्मिथत अबेदरब्बो मंसूर हादी की सरकार के बीच संघर्ष रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है।

इस संघर्ष को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व का सबसे बड़ा मानव संकट करार दिया है क्योंकि यमन के करीब 1.4 लोग सामूहिक भुखमरी के करार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में स्वीडन के गांव रिम्बो में वार्ता सात दिन से जारी है। इस बातचीत में बाहर से भोजन और मदद के मुख्य प्रवेश बिन्दु होदीदा बंदरगाह पर युद्ध की स्थिति खत्म करने सहित कई मुद्दों पर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार और विद्रोहियों के प्रतिनिधिमंडल के सूत्रों ने कहा कि होदीदा बंदरगाह और सना हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार की सुबह कोई समझौता नहीं हो सका। यह हवाईअड्डा करीब तीन साल से वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद है। दरअसल, लाल सागर का होदीदा बंदरगाह और राजधानी सना दोनों पर विद्रोहियों का कब्जा है। उधर, सऊदी नीत सैन्य गठबंधन का यमन के समुद्री सीमा और वायुक्षेत्र पर नियंत्रण है।

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News