लीबिया छोड़ दें विदेशी लड़ाके और भाड़े के सैनिक : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 12:18 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र (प.स.): संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने देशों से लीबिया से सभी विदेशी लड़ाकों और भाड़े के सैनिकों को वापस बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे संघर्षरत उत्तरी अफ्रीकी देश में अब भी गतिविधियों में शामिल हैं जो पिछले वर्ष अक्तूबर के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। उनकी गतिविधियों में अब भी कोई कमी नहीं आई है। 


वहीं गुतारेस अफगानिस्तान में बढ़ रहे मानवीय संकट से निपटने के लिए कोष बढ़ाने के संबंध में जेनेवा में 13 सितंबर को मंत्रिस्तरीय बैठक करेंगे। अफगानिस्तान की आधी आबादी को सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2021 के लिए 1.3 अरब डॉलर की अपील करता है ताकि 1 करोड़ 80 लाख से अधिक लोगों को मदद दी जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News