अमेरिका के भेजे 4 करोड़ डॉलर डकार गया यूक्रेनी अधिकारी
punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 01:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. देश यूक्रेन को हरसंभव मदद कर रहे हैं। लेकिन, अब मदद के दुरुपयोग की बात सामने आ रही है। यूक्रेन ने रक्षा मंत्रालय में कार्यरत एक शीर्ष अधिकारी को तोप के गोले खरीदने के लिए अमेरिका की तरफ से भेजे गए 4 करोड़ डॉलर के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में बड़ी संख्या में तोप के गोलों की खरीद के लिए एक विशेष निर्यात कंपनी के साथ करार किया था।
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस में गहराया कामगारों का संकट
यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस में कामगारों का संकट गहरा गया है। चालू वर्ष के दौरान रूस में 48 लाख कामगारों की कमी रही। यह संकट और गहरा सकता है। समाचार पत्र इजवेस्टिया ने रशियन एकेडमी ऑफ साइंस के इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स के विशेषज्ञों और शोध का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सेंट्रल बैंक के गवर्नर एलविरा नबीउलीना ने पिछले महीने कहा था कि रूस की श्रम शक्ति कमजोर होती जा रही है। इससे देश के आर्थिक विकास के लिए खतरा पैदा हो रहा है।