UAE में खास मिशन पर ड्यूटी निभा रहे 4 सैनिकों की दुर्घटना में मौत, 9 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 01:23 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक दर्दनाक हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। UAE की सरकारी समाचार एजेंसी 'WAM' के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात को उस वक्त हुई, जब सैनिक देश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। हालांकि, हादसे की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। जानकारी दुर्घटना के दौरान ये सैनिक एक मिशन पर थे, लेकिन सेना ने अभी तक इस घटना के बारे में अधिक विवरण या दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

 

यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना सैन्य अभ्यास के दौरान हुई, या किसी अन्य प्रकार के ऑपरेशन के तहत। यूएई की सेना ने इस मामले में गोपनीयता बरतते हुए सिर्फ इतना कहा है कि ये सैनिक देश की सेवा में थे।9 घायल सैनिकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति पर भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है, हालांकि, कहा जा रहा है कि कुछ सैनिकों की हालत गंभीर है।

 

देश की सेना और सरकार घायलों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। UAE की सेना खाड़ी क्षेत्र में सबसे सशक्त मानी जाती है, जिसमें अबू धाबी और दुबई के गृह देश अमीरात की सैन्य शक्तियों का अहम योगदान है। यूएई की सेना ने हाल के वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय अभियानों में हिस्सा लिया है, जिससे इसकी प्रतिष्ठा एक मजबूत सैन्य बल के रूप में बनी है।

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News