Pakistan में सुरक्षा चौकी पर भीषण आतंकी हमला: ताबड़तोड़ गोलीबारी में 2 जवानों की गई जान

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 08:36 AM (IST)

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक बड़ा हमला कर दिया। खैबर जिले में स्थित पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी पर हुए इस आतंकी हमले में कम से कम दो सुरक्षाकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल कसे तैनात किया गया है और खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की देखरेख में तलाश अभियान जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi