कराची हमले के बाद TTP की पाकिस्तान पुलिस पर और हमलों की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 12:07 PM (IST)

इस्लामाबादः  पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को  घातक फिदायीन हमला करने वाले आंतकी संगठन ने अब खुलेआम पुलिस पर हमलों की चेतावनी दी है।   कराचीहमले में तीन सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि 18 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों को लगातार निशाना बना रहे हैं। खास बात यह है कि TTP ने अब कानून प्रवर्तन अधिकारियों के खिलाफ और हमलों की चेतावनी दे दी है जिससे पाक सरकार टेंशन में है। 

 

TTP ने शनिवार को अंग्रेजी भाषा में दिए बयान में कहा, “पुलिसकर्मियों को गुलाम सेना के साथ हमारे युद्ध से दूर रहना चाहिए, अन्यथा शीर्ष पुलिस अधिकारियों की सुरक्षित पनाहगाहों पर हमले जारी रहेंगे।”  दरअसल TTP का मानना है कि उसके नेताओं की हत्या के लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। बता दें कि  शुक्रवार को कई घंटों तक गोलीबारी और धमाकों की आवाज से कराची का मुख्य बाजार दहल उठा।  तालिबान के एक आत्मघाती दस्ते ने दक्षिणी बंदरगाह शहर में विशाल कराची पुलिस कार्यालय परिसर पर धावा बोल दिया, जिसके बाद घंटों तक चली मुठभेड़ में दो हमलावर मारे गए और तीसरे ने खुद को उड़ा लिया।अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो पुलिस अधिकारियों, एक सेना रेंजर और सहायक स्वच्छता कार्यकर्ता की मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News