रूस के साथ सहयोग की कोशिश करना चाहते हैं ट्रंप: व्हाइट हाऊस

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 10:57 AM (IST)

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन रूस के साथ सहयोग करने की कोशिश करना चाहता है और इसलिए वह गत वर्ष पूर्ववर्ती आेबामा सरकार द्वारा कब्जे में लिए गए रूस के राजनयिक परिसरों को लौटाने पर विचार कर रहा है।  


ट्रंप के उप सहायक सेबेस्टियन गोर्का ने कल एक सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा,हम सहयोग करने की कोशिश करना चाहते हैं। वह उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें ट्रंप प्रशासन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बदले में मैरीलैंड और न्यूयॉर्क में कब्जे में लिए गए रूस के राजनयिक परिसरों को लौटाने का फैसला लिया है। आेबामा प्रशासन ने यह निर्णय लिया था क्योंकि इन परिसरों का कथित तौर पर खुफिया संबंधित उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था जो रूसी सरकार द्वारा चुनाव अभियान में हस्तक्षेप से जुड़ा हो सकता था। उन्होंने कहा, असल बात यह है कि हम एक जैसा सिद्धांत नहीं साझा कर सकते, हम दुनिया के एक ही तरह के राजनीतिक परिदृश्य को साझा नहीं कर सकते है लेकिन सच्चाई यह है कि साझा चिंता के कुछ मुद्दे हैं।


अगर हम संघर्ष विराम जैसी चीजों के संबंध में रूस की आेर से दिखाई दे रहे विश्वास को देखते है तो शायद एेसा करने का मौका है जिसे रेक्स टिलरसन साकार होते देखना चाहते हैं और वह दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार है।उन्होंने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका नए दुश्मनों को बनाना नहीं चाहता। गोर्का ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमें नए दुश्मन नहीं बनाने है। दुनिया को देखने का यह बहुत खतरनाक तरीका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि मैं रूस के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहूंगा क्योंकि यह भू राजनीतिक, भू सामरिक राष्ट्र है। गोर्का ने सीएनएन से कहा, हम रूस को एेसे देश की तरह देखते हैं जिसके साथ हमारे अच्छे संबंध नहीं है, यहां तक कि दूसरे देशों के मुकाबले भी बेहतर संबंध नहीं है लेकिन शायद इनमें सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा, क्या हम रूस के साथ मामलों को बढ़ाना चाहते हैं? मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा विचार है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News