US चुनाव में ट्रंप ने मानी रूसी दखल की बात, उ. कोरिया को दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 10:52 AM (IST)

वरसॉ: अमरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि हो सकता है बीते साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने दखल दिया हो। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें कई अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं। 


चुनावों में कई लोगों ने दिया दखल 
वरसॉ दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा,'यह बहुत आसान है। मेरा ख्याल है कि यह रूस हो सकता है। ये कोई और देश भी हो सकते हैं। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। लेकिन मेरा मानना है कि कई लोगों ने दखल दिया है।'


उत्तर कोरिया को दी चेतावनी
ट्रंप ने इस दौरान उत्तर कोरिया को आड़े हाथों लिया और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने उत्तर कोरिया की सेना की युद्ध भड़काने वाली हरकत के लिए उसकी आलोचना करते हुए वैश्विक समुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि प्योंगयोंग की इस हरकत के 'परिणाम' निश्चित रूप से होंगे और चेतावनी दी कि वह कड़ी प्रतिक्रिया पर विचार कर रहे हैं।


वरसॉ के यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं सभी देशों का आह्वान करता हूं कि वे इस वैश्विक खतरे का सामना करें और उत्तर कोरिया को सार्वजनिक रूप से यह दिखाएं कि उसके इस बेहद बुरे व्यवहार के परिणाम होंगे।' ट्रंप ने कहा, 'हम बेहद कड़ी चीजों पर विचार कर रहे हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News