ईरान को ट्रंप की खुली धमकी- समझौता करो वरना फिर गिरेंगे बम! क्या अब 21 अप्रैल को दहलेगा मिडिल ईस्ट?

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 10:51 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध पर एक बार फिर 'सख्त और नरम'  रुख अपनाया है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह साफ किया है किया है कि अगर तय समय पर समझौता नहीं हुआ दोबारा से बमबारी शुरु करेंगे।    

ये भी पढ़ें- Apple -Samsung की  हुई जीत! केंद्र सरकार ने आधार ऐप प्री-इंस्टॉल करने का फैसला लिया वापस

21 अप्रैल दी है डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 21 अप्रैल की तारीख इस पूरे विवाद का टर्निंग पॉइंट साबित होगी। ट्रंप ने कहा, "हो सकता है कि मैं सीजफायर को आगे न बढ़ाऊं। अगर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुँचते हैं, तो ब्लॉकेड (घेराबंदी) जारी रहेगी और हमें फिर से बमबारी शुरू करनी पड़ सकती है।" इसी के साथ उन्होंने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि डील होगी और ऐसा होने पर व्हाइट हाउस में सेलिब्रेशन होगी।

PunjabKesari

ईरान की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि बातचीत का परिणाम चाहे जो भी हो, Strait of Hormuz के आसपास अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी रहेगा। इस घेराबंदी का मुख्य उद्देश्य ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह रोकना है।अमेरिका इस सैन्य दबाव के जरिए ईरान को अपनी शर्तों पर समझौता करने के लिए मजबूर करना चाहता है।

पाकिस्तान में हो सकती है 'शांति' की अगली कोशिश

दूसरी ओर डिप्लोमैटिक गलियारों से खबरें आ रही हैं कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि मंडल जल्द ही पाकिस्तान में आमने-सामने बैठ सकते हैं। फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि सोमवार को इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय वार्ता हो सकती है। इसके लिए रविवार शाम तक दोनों देशों के प्रतिनिधि  पहुँच सकते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News