ट्रंप ने फिर बदले सुरः बोले- रुक सकती ईरान से जंग, बातचीत संभव है लेकिन...!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 06:07 PM (IST)

International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान से बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह शर्तों पर निर्भर करेगा। वहीं ईरान ने सीधे वार्ता से दूरी बनाई है और कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव बेहद कड़वा रहा है।जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका-ईरान वार्ता की फिर खुलेगी राह? ट्रंप बोले-बात संभव है । शर्तें सही हों तो ईरान से बातचीत करेंगे।  लेकिन ईरान अपने सख्त रुख  पर कायम है अमेरिका से बात करने का अनुभव ‘कड़वा’
 
 

ट्रंप बोले बात संभव है
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत दिया है कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान से बातचीत “संभव” है, लेकिन यह पूरी तरह बातचीत की शर्तों पर निर्भर करेगा। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें अब ईरान से बात करने की उतनी जरूरत महसूस नहीं होती।

 

2018 से बंद है सीधी वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत 2018 से लगभग बंद है। उस समय ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei ने अमेरिका के साथ सीधे संवाद पर रोक लगा दी थी।इसके बाद से दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत ओमान और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के जरिए मध्यस्थता से होती रही है।

 

ईरान का सख्त जवाब
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने हाल ही में कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव बेहद खराब रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि“मुझे नहीं लगता कि अमेरिकियों के साथ फिर से बातचीत का सवाल फिलहाल एजेंडे में होगा, क्योंकि उनके साथ वार्ता का अनुभव बहुत कड़वा रहा है।”ईरान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि पिछले साल जून में बातचीत के दौरान ही अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था।उनके अनुसार इसी वजह से ईरान में अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर गहरा अविश्वास पैदा हो गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News