लास वेगस में गन कंट्रोल कानून पर कन्नी कतरा गए ट्रंप

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 04:21 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  लास वेगस में एक संगीत समारोह के दौरान हुई भीषण गोलीबारी के पीड़ितों और उनकी मदद करने वालों से मिलने के लिए बुधवार लास वेगस पहुंचे। इस मौके पर पर ट्रंप  ने कहा कि इस हादसे से देश सकते में है और शोकग्रस्त है। उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए उन तक शीघ्र सहायता पहुंचाने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। इस मौके पर  ट्रंप गन कंट्रोल कानूनों पर बात करने से कन्नी कतरा गए।
 
ट्रंप और उनकी पत्नी ने पीड़ितों के परिजन को सांत्वना दी। उन्होंने   अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। ट्रंप ने चार्ल्सटन हर्टफील्ड का भी जिक्र किया जो गोलीबारी में मारे गए थे। हर्टफील्ड एक पुलिस अधिकारी थे लेकिन घटना के दौरान वह ड्यूटी पर नहीं थे। बहरहाल, ट्रंप यहां गन कंट्रोल कानूनों पर बात करने से बचते दिखे। उन्होंने कहा, 'हम इस बारे में आज बात नहीं करेंगे।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News