अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे 3 अंतरिक्ष यात्री

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्ली: अमरीका,इटली और रूस के 3 अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह 5 महीने के एक अभियान के लिए शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा है।

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के मुताबिक, 6 घंटे बाद पृथ्वी के चार चक्कर लगा कर सोयूज अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। 


रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रॉसकॉसमोस’ ने इसकी फुटेज भी जारी की जिसमें सोयूज यान नासा के अंतरिक्ष यात्री रेंडी ब्रेसनिक, रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई रियाजैस्की और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के पाओलो नेस्पोली को कजाखस्तान के बैकॉनुर कॉस्मोड्रोम से धुंधले आसमान में ले जाता दिख रहा है। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के आगमन से अप्रैल के बाद आईएसएस में पहली बार छह लोग मौजूद हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News