ट्रंप की धमकी- यूक्रेन युद्ध न रोका तो रूसी तेल पर लगेगा भारी टैक्स,  भारत सहित इन देशों की बढ़ेगी टेंशन

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 05:52 PM (IST)

Washington:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्धविराम को लेकर नाराज़ हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर रूस एक महीने के भीतर युद्ध रोकने पर सहमत नहीं होता, तो वह रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25% से 50% तक का अतिरिक्त टैक्स (टैरिफ) लगाएंगे। इससे भारत, चीन समेत कई देशों पर असर पड़ सकता है।  ट्रंप ने कहा,  "अगर मुझे लगेगा कि युद्ध जारी रखने की गलती रूस की है, तो मैं रूसी तेल पर सेकंडरी टैरिफ लगाऊंगा। अगर कोई देश रूस से तेल खरीदेगा, तो उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने की इजाजत नहीं मिलेगी।"  

 
ये भी पढ़ेंः- ट्रंप की रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिशें नाकाम, बोले- "शांति समझौते से पीछे हट रहे पुतिन

रूस से तेल खरीदने वाले प्रमुख देशों में भारत, चीन, तुर्किए, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, हंगरी और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत अब चीन को पीछे छोड़ते हुए रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है। अगर ट्रंप ने यह टैरिफ लागू किया, तो इन देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और यूरोप ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन भारत, चीन और कुछ अन्य देशों ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। ट्रंप के इस कदम का मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को रोकना और उसे युद्धविराम के लिए मजबूर करना है।  विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ से रूस को नुकसान होगा, लेकिन यह जरूरी नहीं कि पुतिन युद्ध रोक दें। चीन और भारत जैसे देश भी इस फैसले का विरोध कर सकते हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News