हजारों पाकिस्तानियों को मिला यूरोप से निकलने का आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2015 - 10:18 AM (IST)

इस्लामाबाद :यूरोप हजारों पाकिस्तानी आप्रवासियों को अपने यहां से निकालने की योजना बना रहा है। एक राजनयिक ने  कहा कि ऐसा वैध शरणार्थियों को जगह और  संसाधन देने के लिए किया जा रहा है।

होम अफेयर्स और नागरिकता से जुड़े यूरोपियन कमिश्नर दिमित्री अवरामोपॉलस ने पाकिस्तान दौरे में शरणार्थियों के संकट पर यह बात कही। हाल में सीरियाई और अफगानी शरणार्थी बड़ी संख्या में यूरोप पहुंचे हैं। पाकिस्तानी भी यूरोप में शरण चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के कारण यूरोप में तनाव की स्थिति है। दिमित्री ने कहा कि इस साल 7,60,000 आप्रवासी यूरोप पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अवैध रूप से यहां पहुंचे हैं। दिमित्री ने कहा कि पाकिस्तानी राजनीतिक शरणार्थी के तौर पर योग्य नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News