Missile Attack: जॉर्डन में घुसकर अमेरिकी विमानों पर ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हवाई क्षेत्र दहला
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 10:31 AM (IST)
Middle East War Crisis : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में चल रहा तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने दक्षिणी जॉर्डन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अकाबा हवाई अड्डे (Aqaba Airport) पर तैनात अमेरिकी सैन्य विमानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस भीषण मिसाइल हमले में अमेरिका के अत्याधुनिक सी-17 और पी-8 टोही विमानों को सीधा निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले, जॉडर्न के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अम्मान में ईरान के राजदूत दाऊद कलंतारी को तलब किया और जॉडर्न के इलाके में हो रहे हमलों के बारे में विरोध पत्र सौंपा।
बयान में कहा गया, 'मंत्रालय ने राजदूत से कहा कि वे अपने देश को स्पष्ट संदेश पहुंचाएं कि वे किंगडम (जॉडर्न) पर हमले तुरंत बंद करें।' मंत्रालय ने कहा कि जॉडर्न की सुरक्षा और उसके नागरिकों की हिफाजत एक अति-संवेदनशील सीमा है जिसे पार नहीं किया जा सकता।
Iran struck Jordan’s Aqaba US base again.
— Syrian Girl (@Partisangirl) July 19, 2026
Jordan’s official line is there are no US bases in Jordan. When will an Iranian ballistic missile strike the Jordanian king?
pic.twitter.com/jGi8Fo3LFZ
साथ ही मंत्रालय ने ईरान की ओर से दिए जा रहे अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों को रोकने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। मंत्रालय ने ईरानी हमलों को जॉडर्न की संप्रभुता का 'खुला उल्लंघन' और अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चाटर्र का साफ उल्लंघन बताया। उसने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के खिलाफ ईरान के हमलों की भी निंदा की और उनके साथ जॉडर्न की पूरी एकजुटता ज़ाहिर की।
यह भी पढ़ें: Health Alert: लोगों में मचा हाहाकार, हर दूसरा मरीज हो रहा अस्पताल में भर्ती, इन बीमारियों ने बढ़ाई चिंता
जॉडर्न के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जॉडर्न पर ईरान की ओर से रोज़ाना मिसाइल हमले हो रहे हैं। अब तक, वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। मंत्रालय ने बताया कि रविवार को चार में से तीन मिसाइलों को मार गिराया गया जबकि आखिरी मिसाइल आबादी वाले इलाकों के बाहर गिरी।
