Earthquake : 4.5 रही तीव्रता... एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली धरती, डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 06:43 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क : नेपाल में एक बार फिर धरती कांपी है। शनिवार देर रात सिन्धुपालचोक जिले में मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही।
फिलहाल इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। भूकंप रात करीब 11:35 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र सिन्धुपालचोक के नुल्थाला खर्का इलाके के पास था। यह स्थान राजधानी काठमांडू से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है। भूकंप के झटके काठमांडू के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में हल्की दहशत फैल गई।
