Earthquake : धरती हिली, लोग घरों से भागे... जापान में आए तेज भूकंप से मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 06:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जापान में शुक्रवार को अचानक आए जोरदार भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान के समुद्री क्षेत्र में जमीन से करीब 50 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही कई शहरों में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए सड़कों पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर कई इलाकों में ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गईं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की भी सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
